No #1 Platform For Job Updates

Join us on Telegram

Join Now

Join us on Whatsapp

Join Now

Punganur Cow: पुंगनूर गाय का इतिहास क्या हैं, कहाँ से खरीदे पुंगनूर गाय Price, Milk कितनी होती हैं

Punganur Cow: हाल ही में अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक छोटी सी गाय के साथ देखा होगा। जिसकी कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस छोटी सी दिखने वाली गाय का नाम पुंगनूर है और इस समय यह छोटी सी गाय हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको पुंगनूर गाय के इतिहास और जीवनकाल के बारे में बताएँगे और यह भी बताएँगे की यह छोटी सी दिखने वाली पुंगनूर गाय को आप कैसे खरीद सकते है और इस छोटी सी दिखने वाली गाय का मूल्य क्या है? इन सब जानकारी को प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़े। तभी आप यह छोटी सी दिखने वाली क्यूट सी पुंगनूर गाय के इतिहास और जीवनकाल के बारे में अच्छे से जान पाओगे |

पुंगनूर गाय का इतिहास क्या है?

इतिहासकारों की माने तो पुंगनूर गाय का इतिहास काफी पुराना है। पुंगनूर गाय का इतिहास ब्रिटिश काल से चला आ रहा है। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी उस दौरान पुंगनूर गाय को अपने पास रखते थे। ताकि वह इन गायों से घी और दूध निकालकर उनका सेवन कर सके। हालंकी 19वीं शताब्दी आते-आते इन गायों की लोकप्रियता कम होने लगी और उस समय विदेशी नस्लों की गायों को भारत लेकर आया गया।

उसके बाद 20वीं शताब्दी आते-आते पुंगनूर गाय लुप्त होने लगी, जिसके बाद 21वीं शताब्दी में इनकी जनसंख्या को बढ़ाने के लिए काफी प्रयास किये गए। इसके अलावा भारतीय गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) भी पुंगनूर गाय की नस्लों में वृद्धि करने के लिए काफि प्रयास कर रही है। ताकि इन छोटी सी दिखने वाली गाय की आबादी बढ़ सके और लोग इन्हे अपने घरों में पाल सके।

ये भी देखें: LIC Amrit Bal Plan: बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए LIC लाया यह नया प्लान, जाने क्या है इस प्लान में खास

इसके अलावा पुंगनूर गाय का उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है, जो इसे भारत की सबसे पुरानी गाय नस्लों में से एक बनाता है। जिसका नाम आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले के पुंगनूर शहर के नाम पर रखा गया था।

अगर देखा जाए तो पुंगनूर गाय को सबसे ज्यादा दक्षिण भारत के लोग पालते है और पुंगनूर गाय सबसे अधिक दक्षिण भारत में सबसे अधिक पायी जाती है। हालंकी पुरे भारतवर्ष में लगभग 43 से अधिक देशी नस्लों की गाय है, जिनमें से पुंगनूर गाय भी शामिल है।

पुंगनूर गाय की क्या है विशेषताएं?

पुंगनूर गाय एक छोटे नस्ल की गाय है, जिसकी ऊँचाई मात्र 3 से 5 फीट के बीच रहती है। हालंकी मिनिएचर पुंगनूर गाय की ऊंचाई लगभग 2.5 फीट तक रहती है।

वर्तमान में आज के समय बड़े बड़े सेलिब्रिटी भी इन छोटी सी क्यूट सी दिखने वाली गाय को पालना पसंद करते है।

इसके अलावा पुंगनूर गाय रोजाना 2 से 3 लीटर दूध देती है, जिसमें 4.5% प्रोटीन और 8% वसा मिलता है।

पुंगनूर गाय की औसतन उम्र 15 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के बीच रहती है।

ये भी देखें: PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2024 | पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2024 रजिस्ट्रेशन, लाभ

पुंगनूर गाय की कीमत क्या है?

अगर आप जानना चाहते है यह छोटी सी दिखने वाली पुंगनूर गाय की कीमत क्या है? तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की यह छोटी सी क्यूट दिखने वाली गाय की कीमत इस समय 2 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक के बीच है।

पुंगनूर गाय को कैसे और कहाँ से खरीदे?

अगर आप पुंगनूर गाय को खरीदना चाहते है, तो आप पुंगनूर गाय को आप बहुत से राज्यों में आयोजित होने वाले पशु मेला से भी खरीद सकते है।

पुंगनूर गाय का मूल स्थान आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिला है, जहाँ से आप वहां के किसानों से इस गाय को आसानी से खरीद सकते है।

इसके अलावा आप इस छोटी सी गाय को ऑनलाइन के माध्यम से भी खरीद सकते है। जिसके लिए आप olx से लेकर Sulekha एवं Quiker की मदद ले सकते है और इन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पुंगनूर गाय को आसानी से खरीद सकते है।

FAQs

पुंगनूर गाय की उम्र कितनी होती हैं?

पुंगनूर गाय की औसत उम्र 15 से 20 साल तक की होती हैं |

पुंगनूर गाय के दूध के लाभ क्या हैं?

गाय का दूध हड्डियों को मजबूत बनाता हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता हैं, पाचन क्रिया सुधारता हैं, मधुमेह और हृदय रोगों के खतरे को कम करता हैं, बच्चो के विकास में सहायक होता हैं और ऐसे कई लाभ देता हैं |

पुंगनूर गाय का इतिहास क्या हैं?

यह गाय ऋषि-मुनि के द्वारा पाले जाते थें इस गाय का इतिहास 2000 साल पुराना हैं, यह गाय सुखा और रोगी के प्रतिरोधी हैं इतना ही नही इस गाय के गोबर और मूत्र के भी औषधीय महत्व हैं |

पुंगनूर गाय का दूध प्रतिदिन कितना होता हैं?

यह गाय लगभग रोज 3 लीटर दूध देती हैं |

Related Posts

Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2024

Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2024 | बिहार विधान परिषद् भर्ती नोटिफिकेशन, ऑनलाइन आवेदन

PM Awas Yojana Gramin List

PM Awas Yojana Gramin List: पीएम आवास योजना ग्रामीण सूची 2024

Bihar Lekhpal IT Sahayak

Bihar Lekhpal IT Sahayak Bharti 2024 Apply Online Form | बिहार लेखपाल सहायक भर्ती नोटिफिकेशन

1 thought on “Punganur Cow: पुंगनूर गाय का इतिहास क्या हैं, कहाँ से खरीदे पुंगनूर गाय Price, Milk कितनी होती हैं”

Leave a Comment

Stay informed about the latest government job, Sarkari Yojana & trending updates with our Jagran Khabar website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, Schemes, Trending Updates and more.

Popular Job Posts